कहते है
दीवाली आती है
लक्ष्मी भी साथ लाती है !
सच तो यह है कि
लाती नहीं, ले जाती है !
यह नहीं कहता कि
दीवाली न मनाओ !
लेकिन व्यर्थ ही में
मुद्रा यूँ न गवाओं !
उन्हीं का कर योग
तुम करो विनियोग
कुछ करों क्रय
बनो सक्रिय
ताकि कह सको कि
यह दीपावली की भेंट है !
वरना, तुम्हारा तो
बस मटियामेट है .....!!

