Saturday, April 13, 2013

एक सुबह मेरी भी..........!!


उठते ही सुबह-सुबह, एक ही बात मन में आए !
हे भगवन, आज तो कही कोई काम मिल जाए !!

वरना, आज का दिन भी क्या पता कल जैसा ही चला जाएगा !
कल ही भूखा सोया था मुन्ना, आज भी कही वैसे ही सो जाएगा !!

मन में तो उठती है, आज भी बड़ी उमंग !
रहूँ खुशियों से भरपूर, मै भी सभी के संग !!

शून्य से रहा सदैव, मेरा बहुत निकट का नाता !
जब देखो तब, बेचारा बिन बुलाए है चला आता !!

किसी की सुबह, तो  होती है किसी और की शाम !
कुछ इसी तरह तो यारों, होती ये जिन्दगी तमाम !!

Sunday, February 10, 2013

जो है, सो है.........!!



जो है, मेरे जेहन में !
वही है, मेरे लेखन में !!

अच्छे बुरे की पहचान नहीं !
सच्चे झूठे का भी ज्ञान नहीं !!

छुपा नहीं पाता, दिल में आई बात को !
झुठलाता मै नहीं कभी, दिन और रात को !!

किसी के कहने से दिन को रात कहता नहीं !
अपनी बात कहने से फिर कभी मै डरता नहीं !!

कहूँगा हमेशा मै वही, जो मुझे कहना है !
नहीं किसी के डर से, मुझे चुप रहना है !!

लगे भले किसी को अच्छी या फिर बुरी !
कहूँगा लेकिन फिर भी, बात पूरी खरी !!

ले जाएँगा भला कौन किसी को, कहाँ से कहाँ !
जाना तो है छोड़ अंत दिन, अपना ये भी जहाँ !!

Tuesday, January 8, 2013

कासे कहूँ.....!!


देखता  हूँ 
रातों में 
जब तारों को !
सोचता हूँ 
तुम भी तो 
देखती होगी 
इन्ही तारों को !!

मिलन करती होगी 
मेरी और तुम्हारी दृष्टी 
उन तारों पर !
और, सुनाती होगी 
एक दूसरे को अपना 
मूक सन्देश !!

कितने भाग्यवान है,
ये तारे भी 
जो देख पाते है 
तुम्हें भी और 
मुझे भी !   
पर  कैसे अभागे 
है, हम दोनों 
जो नहीं देख पाते 
केवल, एक-दूसरे को !!      

Sunday, September 23, 2012

कैसी ये दुनियादारी.........?


गर , चाहते   हो  तुम भी गुजारना हसीं  बुढ़ापा ! 
छोड़ो दुनियादारी, मत खोयो कभी अपना  आपा !!

ना देना भूले से भी किसी को उपदेश 
और ना ही देना , बिन माँगी सलाह !
रहो अपने ही घर में, बन कर मेहमान, 
चुन ही लेंगे सब अपनी-अपनी राह !!

नहीं मानता जब कोई, तेरी बात !
क्यों बैठे सोचा करता,यूँ पूरी रात !!
भले, आज लगती हो तेरी बातें उनको बकवास !
सुनने में भी नहीं आती वो, किसी को कुछ रास !!
अनुभवों क़े बोल वैसे भी पहले लगते ही है, कडवे !
पड़ती है जब एक बार, हसीं लगते तब अपने दड्बें !!
वक़्त क़े साथ-साथ वो भी, कभी तो सुधर जायेंगे !
आयेंगे लौट कर यहीं, वरना फिर किधर जायेंगे !!

Friday, May 11, 2012

सच ही तो है.............!!


गर, करनी हो साठ साल तक ऐश
तो जीवन के छह साल मेहनत करना सीख !
वरना, छह साल तक कर ले बस ऐश
और माँगता रह, फिर साठ साल तक भीख !!

याद आती है आज फिर तन्हाइयों में,
कही हुई बड़ों की वो वक्ती कड़वी बातें !
सुनते ही जिन्हें, उस वक्त पर
खौल उठती थी शरीर की सभी आंतें !!

जल-सा जाता था, शरीर का एक-एक रोआं
लगता था, कहीं ये दुश्मन तो नहीं हमारे !
मान जाते गर समय रहते बात उनकी
तो आज हो जाते हमारे भी वारे-न्यारे !!

जीवन के कुछ वर्षों का अपना ही महत्त्व होता है !
जिसने उन्हें खो दिया वह तो जीवन भर रोता है !!

Monday, March 26, 2012

ये आदत.......!!


जब भी डालनी चाही आदत,
किसी अच्छी नई आदत की !
बार-बार रास्ता रोका
उन्ही पुरानी आदतों ने !

घबराकर सोचा,
कितना बदनसीब हूँ मै
खिलौना बन गया हूँ,
मै अपनी आदतों का !
नहीं कर पाया
एक अच्छी आदत का
बीजारोपण !

किन्तु, सोचना ऐसा
थी केवल मेरी एक भूल !
वो आदतें, जो हो गई
आज इतनी मजबूत
जड़ें नहीं जमाई उन्होंने
केवल एक ही दिन में !
उन्होंने भी कभी,
संघर्ष किया होगा जमकर
तब जाकर हो पाई वो
आज इतनी प्रबल !

राह ताक रही आज
वैसे ही संघर्ष की
ये बेचारी नई आदत !
जमायेंगी अपनी जड़ें ये भी
कर के पुरानी आदतों से
एक लंबी बगावत !! 

Saturday, March 24, 2012

नसीब ऐ-गम.....!!


रहती हो भले, रात अँधेरी
मेरे नसीब की तरह
टिमटिमाते रहते है फिर भी
आसमान पर इक्के-दुक्के सितारे !
आंसुओ से मेरे, 
भला क्या मुकाबला उनका
झिलमिलाते ही रहते है सदा
आंसुओं में मेरे अनगिनत सितारें !!

सुबह से ही आज जा रहा
क्यों डूबा मेरा ये दिल
ना धडका था कभी यूँ
रह रहकर तो मेरा दिल !
जाने ऐसी क्या बात थी
उस नन्हें-मुन्ने चिराग में
टूटते ही उसके आज फिर
टुकड़े-टुकड़े हो गया
मेरा ये अपना दिल !!

संभाल-संभालकर रखा था
मैंने उस चिराग को
कितने जतन, कितने बरसों से
लगता था कुछ ऐसा, कि
मेरी जिंदगी से है उसका गहरा नाता
टूटेगा वह तो टूट कर रह जाऊंगा
और आज,
आज तो मेरा सब कुछ
रह गया टूट कर !!