Tuesday, January 18, 2011

समग्र क्रांति

क्रांति की खोज में निकला
     जब अंतिम घुड़सवार भी
          सुविधा का ताबीज बाधंकर
               कुर्सियों क़े जंगल में खो गया
                    मैंने पूछा था नेताजी -


आप की दूसरी आजादी को क्या हो गया था ?
     राजनीति ऑपरेशन टेबल पर पड़ी थी
          दुर्भाग्य की उमर बड़ी थी

फरेबी डॉक्टर
     आश्वासनों क़े इंजेक्शन पर इंजेक्शन लगाये जा रहे थे
          भ्रस्टाचार क़े कैप्सूल पर कैप्सूल खिला रहे थे

देश का भविष्य सो गया था
     और भाई -साब
          आप से क्या बतलाये
               स्वतंत्रता की समग्र क्रांति का
                    एबार्शन हो गया था !

2 comments:

  1. True picture of Indian politician.....!!

    ReplyDelete
  2. azaadi ka abortion nahi hua tha, premature paida hua aur wo bhi galat doctor ke haathon aur gaya galat dayee ke gode mein.

    ReplyDelete