Friday, January 14, 2011

समय नहीं है मेरे पास....!!


किसी की बाहों में झूलने का... 
कजरारे नैनो की झील में तैरने का... 
काली-घटाओ से बालो में उलझने का.... 
बढते  जाना है वीरानों को पार करते हुए....
मंजिल मिलने में कोई मतभेद नहीं !!
कर्म तो करते चले जाना है जरुरी....
फिसल जाऊ तो भी कोई खेद नहीं...!!
यही वक़्त है जीवन में कुछ करने का... 
खो दिया इसे तो, कल को पड़ेगा पछताना !
जीवन क़े इन अमूल्य समय का दुरुपयोग...
बना जायेगा मुझे गुजरे वक़्त का अफसाना !!

7 comments:

  1. समय नहीं है मेरे पास....?
    Woh...what a thought !!

    ReplyDelete
  2. जीवन में कुछ करने का यही वक़्त है...
    कोई खेद नहीं फिसल जाऊ तो भी..!!
    वाह....!!

    ReplyDelete
  3. बहुत सुंदर...!

    ReplyDelete